Giridih News: सेवा भारती के तत्वावधान में आचार्य व किशोरी विकास सेवा प्रशिक्षण वर्ग शुरू

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 07 Oct 2025 4:00 AM

विज्ञापन

Giridih News: वर्गाधिकारी प्रो सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सेवा कार्य से अपने व्यक्तित्व को ऊंचाइयों तक ले जाने का हमें सुनहरा अवसर मिला है.

विज्ञापन

सेवा भारती झरखंड के तत्वावधान में छह दिवसीय आचार्य व किशोरी विकास सेवा प्रशिक्षण वर्ग गिरिडीह के मधुबन स्थित तलेटी तीर्थ क्षेत्र कल्पवृक्ष धर्मशाला में आयोजित किया गया. उद्घाटन क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव ने दीप प्रज्वलित कर किया. सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने बताया कि छोटी-छोटी विधाओं के माध्यम से सेवा कार्य करके हम वातावरण में बदलाव ला सकते हैं. वर्गाधिकारी प्रो सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सेवा कार्य से अपने व्यक्तित्व को ऊंचाइयों तक ले जाने का हमें सुनहरा अवसर मिला है.

बस्ती समिति निर्माण करने की जानकारी दी

प्रांतीय आचार्य सेवा प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश रंजन सिंह ने संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा कार्य विस्तार पर जोर दिया. इससे पूर्व किशोरी विकास केंद्र संचालन एवं आवश्यकता विषय पर अनुपमा सिन्हा, निशी जयसवाल व कंचन प्रभा ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया. भगिनी निवेदिता का जीवन परिचय नीतू सिन्हा व रश्मि मिश्रा ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के प्रेरक जीवन को वृत्त बताते हुए दिया. प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख रमाकांत दूबे ने सेवा कार्य प्रारंभ करने के पूर्व बस्ती सर्वेक्षण एवं बस्ती समिति निर्माण करने की जानकारी दी. वर्ग में खेल, योगासन, वंदना, मंत्रोच्चार आदि का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वर्ग को सफल बनाने में जिला सचिव मनोज छापरिया, नम्रता गुप्ता, लवकेश उपाध्याय, जयनंदन तिवारी आदि कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola