Giridih News :कौवाकोल पुलिस टीम ने अफीम खेती को किया नष्ट

Giridih News तिसरी प्रखंड और बिहार के कौवाकोल थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित झरनवा गांव में के लोगों द्वारा कई एकड़ जमीन पर लगायी गयी अफीम की फसल को कौवाकोल थाना की टीम ने रविवार को नष्ट कर दिया.
तिसरी प्रखंड और बिहार के कौवाकोल थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित झरनवा गांव में के लोगों द्वारा कई एकड़ जमीन पर लगायी गयी अफीम की फसल को कौवाकोल थाना की टीम ने रविवार को नष्ट कर दिया. कार्रवाई कौवाकोल के थाना प्रभारी प्रकाशमान दीपक के नेतृत्व में थानसिंहडीह ओपी पुलिस के सहयोग से की गयी. मालूम रहे कि थानसिंहडीह ओपी क्षेत्र के बोर्डर पर स्थित कौवाकोल थाना क्षेत्र के झरनवा गांव में कई एकड़ जमीन पर अफीम की फसल लगायी गयी थी. अफीम की फसल भी लगभग तैयार हो गयी थी. बड़े भूखंड पर फसल लहलहा रहा था. अफीम के कारोबारी कुछ ही दिनों में फसल में लगे फर से अफीम निकालते और महानगरों में ले जाकर लाखों में बेचते, लेकिन इसके पहले ही कौवाकोल की पुलिस ने अवैध कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए फसल को नष्ट कर दिया. झरनवा सहित इससे सटे गांव रानीगदर और दनिया में भी कई एकड़ जमीन पर अफीम की फसल लगाने की सूचना है. इस सिलसिले में बताया गया कि दिल्ली के तथाकथित कारोबारी व तिसरी और बिहार के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के कुछ लोगों द्वारा झरनवा, दनिया और रानीगद्दर गांव में अफीम की खेती करने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार पर ही कौवाकोल थाना की पुलिस टीम झरनवा गांव पहुंची. इस कार्रवाई से अफीम के कारोबारियों में हड़कंप है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




