ePaper

सर जेसी बोस गर्ल्स सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पहुंचीं कल्पना

Updated at : 24 Jun 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
सर जेसी बोस गर्ल्स सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पहुंचीं कल्पना

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सोमवार को सरजेसी बोस गर्ल्स सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पहुंचीं. इनके साथ गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद थे.

विज्ञापन

गिरिडीह. गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सोमवार को सरजेसी बोस गर्ल्स सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पहुंचीं. इनके साथ गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद थे. स्कूल पहुंचने पर उपस्थित शिक्षकों व छात्राओं ने उनका स्वागत किया. श्रीमती कल्पना ने विभिन्न स्मार्ट क्लासरूम व कंप्यूटर कक्ष का भ्रमण किया. इसके साथ ही उन्होंने यहां पर छात्राओं से संवाद किया. उन्होंने तमाम छात्राओं की हौसला आफजाई की. बेहतर तरीके से पढ़ाई करने की बात कही. इसके साथ ही समय का सही तरीके से उपयोग करने की बात कही. कहा कि अतिरिक्त भार लेकर पढ़ाई ना करें. साइंस विषय को लेकर भी उन्होंने छात्राओं से संवाद किया. इसके बाद वह कंप्यूटर कक्ष गयीं. मौके पर प्रधानाध्यापक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

विधायक से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह.

कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें जीत की बधाई दी गयी. श्री सिंह ने कहा कि यह जीत राज्य सरकार की विकास की जीत है. साथ ही केंद्र सरकार की नाकामियों के विरुद्ध जनता ने अपना मत दिया. आने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से गठबंधन की सरकार दोबारा बनेगी. बधाई देने वालों में जिला सचिव प्रो. मंजूर अंसारी, मदनलाल विश्वकर्मा, जिला महासचिव चंद्रशेखर सिंह, जिला सचिव समीर राज चौधरी, राजीव रंजन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola