Giridih News :झामुमो का स्थापना दिवस कल, तैयारी अंतिम चरण में

Giridih News :झामुमो का 52वां स्थापना दिवस समारोह चार मार्च को झंडा मैदान में होगा. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. उक्त जानकारी पार्टी के संयोजक प्रमुख संजय सिंह ने पत्रकारों को दी.
झंडा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन : संजय सिंह झामुमो के संयोजक प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि झामुमो के 52वें स्थापना दिवस की तैयारी अंतिम चरण में है. सभी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है. उक्त बातें उन्होंने रविवार को पत्रकारों से कही. कहा कि स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री हफीजुल अंसारी, योगेंद्र प्रसाद, राज्य सभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित कई सांसद, विधायक व झामुमो के नेता शामिल होंगे. पूरे जिले भर से कार्यकर्ता व समर्थक जुलूस के शक्ल में झंडा मैदान पहुंचेंगे. यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पार्किंग जोन बनाया गया है. उन्होंने जनता से भी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने में सहयोग की अपील की है. श्री सिंह ने कहा कि इस बार का स्थापना दिवस काफी विशेष है, क्योंकि गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की राजनीतिक जीवन की पहली वर्षगांठ है. पूरे शहरी क्षेत्र में तोरणद्वार बनाया गये हैं. होर्डिंग व झंडा-बैनर लगाया गया है. कहा कि चार मार्च को शाम चार बजे शहरी क्षेत्र में जुलूस निकाला जायेगा. 5.30 बजे से राजनीतिक कार्यक्रम की शुरूआत होगी. पद्मभूषण मुकुंद नायक अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे. मौके पर दिलीप मंडल, प्रमीला मेहरा, रॉकी सिंह, कौलेश्वर सोरेन, पप्पू रजक आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




