Giridih News :झामुमो स्थापना दिवस आज, झंडा मैदान सजधज कर तैयार

Updated at : 04 Mar 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :झामुमो स्थापना दिवस आज, झंडा मैदान सजधज कर तैयार

झामुमो स्थापना दिवस को लेकर झंडा मैदान सज-धजकर तैयार हो गया है. इसमें Giridih News :सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री, सांसद व विधायक भाग लेंगे. गिरिडीह शहर हरी लाइट से जगमगा रहा है. शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाके झंडा बैनर पटा हुए हैं.

विज्ञापन

हरी लाइट से जगमगाया गिरिडीह शहर, झंडा बैनर से पटी हैं मुख्य सड़कें

झामुमो स्थापना दिवस को लेकर झंडा मैदान सज-धजकर तैयार हो गया है. इसमें सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री, सांसद व विधायक भाग लेंगे. गिरिडीह शहर हरी लाइट से जगमगा रहा है. शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाके झंडा बैनर पटा हुए हैं. 52वें स्थापना दिवस को लेकर झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह दिख रहा है.पहली बार झामुमो ने स्थापना दिवस के मौके पर पूरे शहरी क्षेत्र में हरी लाइट लगाया है. यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. गिरिडीह की मुख्य सड़कों के किनारे लाइट के अलावा पार्टी का झंडा बैनर लगाया गया है. साथ ही काफी संख्या में तोरण द्वार बनाये गये हैं. सोमवार को राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद झंडा मैदान पहुंचें और तैयारी का जायजा लिया. वहीं झामुमो के संयोजक मंडली प्रमुख संजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ झंडा मैदान में दिनभर व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे. श्री सिंह ने बताया कि झंडा मैदान में मुख्य मंच के अलावा दो अन्य मंच बनाये गये हैं. एक मंच से राजनीतिक कार्यक्रमों का संचालन होगा, वहीं दूसरे मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह ऐतिहासिक होगा. बताया कि जिले भर के कार्यकर्ता चार मार्च को झंडा मैदान पहुंचेंगे. अलग-अलग रूट से जुलूस के शक्ल में सभी आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे. इसको लेकर व्यापक तैयारी की गयी है. उन्होंने कहा कि देर रात तक राजनीतिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. प्रखंडों से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए बस सेवा उपलब्ध करायी गयी है. मौके पर झामुमो नेता अजीत कुमार पप्पू, सुमित कुमार, दिलीप मंडल, रॉकी सिंह, अभय सिंह, दिलीप रजक, पप्पू रजक, टून्ना सिंह, नूर अहमद अंसारी, शिवम आजाद आदि मौजूद थे.

डीसी ने लिया तैयारी का जायजा, दिये कई निर्देश

चार मार्च को झंडा मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा एवं डीडीसी स्मृता कुमारी ने सोमवार को झंडा मैदान का जायजा लिया. कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के दौरान डीसी उपस्थित पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. मंच पर जाकर झंडा मैदान का अवलोकन किया. इस दौरान कई अधिकारी भी मौजूद थे.

नगर विकास मंत्री ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

झामुमो के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह झंडा मैदान आ रहे हैं. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार की देर शाम को पुलिस अधिकारियों के साथ झंडा मैदान में बैठक की. बैठक के दौरान तैयारियों की जानकारी ली गयी. सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करते हुए नगर विकास मंत्री ने कई निर्देश दिये. साथ ही साथ कार्यकर्ताओं की सुविधाओं का ख्याल रखने पर भी बल दिया. एसपी डॉ विमल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं से नगर विकास मंत्री को अवगत कराया.

एसडीओ ने यातायात व्यवस्था को ले जारी किया आदेश

झामुमो के स्थापना दिवस को लेकर एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने यातायात व्यवस्था को लेकर एक आदेश जारी किया है. कहा है कि चार मार्च को अपराह्न मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके लिए पांच मार्च की प्रात: तीन बजे तक भारी वाहनों को शहर में प्रवेश वर्जित करने के साथ-साथ चार मार्च के पूर्वाह्न नौ बजे से गिरिडीह शहर क्षेत्र में यातायात के लिए रूट निर्धारित किया गया. खोरीमहुआ अनुमंडल की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने आने वाली बसों का पड़ाव बाजार समिति मैदान पचंबा, मिशन ग्राउंड, कार्मेल स्कूल ग्राउंड, अलकापुरी में होगा. वहीं, डुमरी अनुमंडल की तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने आने वाली बसों का पड़ाव पुराना बस डिपो कोलडीहा में होगा. टुंडी की तरफ से कार्यक्रम में आने वाली बसों का पड़ाव अंटा बंगला मैदान, हुट्टी बाजार मैदान, पुराना पुलिस लाइन में होगा. जबकि, बेंगाबाद, गांडेय की तरफ से आने वाली बसों का पड़ाव आम बगान सिहोडीह में होगा. कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले छोटे निजी वाहनों का पड़ाव सर्कस मैदान गिरिडीह में निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola