Cyber Crime: गिरिडीह में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता, 3 ठग गिरफ्तार, ऐसे लेते थे लोगों को झांसे में

Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Jun 2024 4:24 PM

विज्ञापन

गिरिडीह पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इन तीनों के पास से पुलिस को 6 मोबाइल फोन समेत कई चीजें बरामद हुईं हैं.

विज्ञापन

मृणाल सिन्हा, गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. फर्जी बैंक का लिंक भेजकर लोगों से ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला मो. जमीर अंसारी, देवघर जिला के ही मारगोमुंडा थाना क्षेत्र का बॉबी गुप्ता और गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र का उदय मंडल शामिल है. इन तीनों के पास से पुलिस को 6 मोबाइल फोन, 6 सिमकार्ड ओर दो बाइक बरामद हुआ है. इस मामले की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने रविवार को प्रेस वार्ता में दी.

प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगों के बारे में मिली जानकारी

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से साइबर पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग गांडेय ओर सरिया थाना क्षेत्र में छिपकर ठगी करने का काम कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसमें पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक पुनित कुमार गौतम, सहायक अवर निरीक्षक गजेंद्र कुमार, आरक्षी अरविंद कुमार और रोहित कुमार महतो शामिल थे. इसके बाद पुलिस की टीम ने गांडेय और सरिया थाना इलाके में छापेमारी कर तीनों शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

ठगी करने के थे कई तरीके

पुलिस ने जब इन तीनों साइबर अपराधियों से पूछताछ की तो पता चला कि ये लोग व्हाट्सएप पर एसबीआई योनो लाइट ऐप का लिंक भेज कर एयरटेल पेमेंट बैंक के माध्यम से ठगने का काम करते थे. इसके लिए वे बैंक का अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेते थे. इसके अलावा कई बार ये अलग अलग इलाकों के रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं को फोन कर बिल रिचार्ज करने की बात कहते थे. परिचय देते समय ये खुद को बिजली अधिकारी बताते थे. रिचार्ज न करने की स्थिति में वे बिजली काट देने की धमकी देते थे. साइबर ठगों ने यह भी बताया कि हर बार ये ठगी करने के अलग तरीके अपनाते थे. कई बार ये फर्जी सिम और खाता के जरिये लोगों से पैसे ऐंठ लेते थे. पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया.

Also Read: कोलकाता बड़ा बाजार के मालिक का गिरिडीह के सरिया में था मातृधाम, आज भी है इसका अस्तित्व

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola