Giridih News :बंद घर से नकद समेत एक लाख के जेवर की चोरी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 Jan 2026 9:54 PM
Giridih News :गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी में मंगलवार की रात जबरेज आलम के घर का ताला तोड़ चोरों ने 1.36 लाख नकद समेत एक लाख रुपए के जेवर चोरी कर ली.
चोरों ने दूसरे घर में सो रहे वृद्ध दंपत्ती का कमरा को बाहर से बंद कर चोरी की. चोरी की जानकारी परिजनों को बुधवार की सुबह हुई. घटना पर लोग जुटे और गांडेय पुलिस को सूचना दी. तबरेज आलम की पत्नी व उसके बच्चे मंगलवार को अपने रिश्तेदार के घर गये थे. तबरेज भी मंगलवार की रात करीब नौ बजे रात्रि दुकान बंद कर अपने रिश्तेदार के घर चले गये. घर में उसके माता-पिता थे.
बुजुर्गों को कमरे में किया बंद
रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी से 1.36 लाख समेत सोने की झुमका, मांगटीका, नथ, कानबाली, नाक का बेसर, चांदी की दो पायल, चंद्रहार, छपका, दस्ताना, कमर कसनी चोरी कर ली. इस दौरान चोरों ने तबरेज के बूढ़े माता-पिता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया. तबरेज ने कहा कि पहले भी फुलजोरी में चोरी की कई घटना हो चुकी है. उन्होंने गांडेय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने तथा फुलजोरी में गश्त बढ़ाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










