घर से नगदी समेत पांच लाख के आभूषण की चोरी
Updated at : 26 Jun 2024 12:52 AM (IST)
विज्ञापन

सरिया के चंद्रमारणी की घटना
विज्ञापन
प्रतिनिधि, सरिया.
सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के चंद्रमारणी में सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर एक घर से नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली. चोरी के सामानों की कीमत पांच लाख रुपये बतायी जा रही है. पीड़ित विजय मंडल, पिता चंद्रिका मंडल ने घटना की सूचना सरिया पुलिस को दी है. सूचना मिलते ही सरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया. भुक्तभोगी विजय ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 10 बजे आंगन का दरवाजा बंद कर परिवार के सभी सदस्य सोने के लिए छत पर चले गये. मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे नींद खुलने पर लोग छत से नीचे आये. देखा कि कमरे में लगा ताला टूटा हुआ था. कमरे के अंदर रखी अलमारी भी खुली हुई थी. उसमें रखे कपड़े व अन्य सामग्री इधर-उधर बिखरी पड़ी थी. आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकद रुपये गायब थे. उन्होंने बताया कि उनके घर की आलमारी में दो किलो चांदी के आभूषणों में हंसुली दो, बांका एक जोड़ा, पहुंची दो जोड़ा, पायल तीन जोड़ा, चांदी का सिक्का नौ पीस, जबकि चार भारी वजन के सोने के आभूषणों में कान का टॉप्स 4 जोड़ा, नेकलेस एक, नक्शा दो जोड़ा और नगद 30,000 रखे थे. भुक्तभोगी विजय ने बताया कि लगभग पांच लाख की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




