Giridih News :छापेमारी में अवैध शराब तथा प्रयुक्त सामग्री व भट्ठी की गयी नष्ट
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारपहरी में शुक्रवार को करीब 150 किलोग्राम जावा महुआ एवं भट्टी को नष्ट किया गया. पीरटांड़ थानांतर्गत पांडेडीह में करीब 110 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया,
विज्ञापन
निमियाघाट थानांतर्गत ग्राम केंदुआडीह में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापेमारी की गयी. इस दौरान आनंद साव (पिता सागर साव), बासुदेव साव (पिता पुन्नू साव) एवं बिनोद साव की झोपड़ी व करकट के मकान में प्लास्टिक के दो बड़े ड्रम व आठ छोटे डब्बे में रखे कुल 560 किलो जावा महुआ को बरामद कर उसे नष्ट किया गया. साथ ही शराब बनाने की भट्ठी को भी नष्ट किया. यह कार्रवाई पर्वों के मद्देनजर क्षेत्र में संचालित अवैध महुआ शराब की चुलाई एवं बिक्री के विरुद्ध छापेमारी अभियान का हिस्सा चलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










