कोडरमा लोकसभा सीट से I.N.D.I.A. के प्रत्याशी विनोद सिंह ने भरा परचा, कल्पना सोरेन थीं मौजूद

कल्पना सोरेन की मौजूदगी में माले नेता विनोद सिंह ने कोडरमा लोकसभा सीट से दाखिल किया परचा. फोटो : प्रभात खबर
कोडरमा लोकसभा सीट से I.N.D.I.A. के उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह ने परचा दाखिल कर दिया है. उन्होंने गिरिडीह समाहरणालय में कल्पना सोरेन की मौजूदगी में परचा भरा.
Table of Contents
गिरिडीह, मृणाल कुमार : झारखंड की कोडरमा लोकसभा सीट से बगोदर विधायक और भाकपा माले के नेता विनोद कुमार सिंह ने बुधवार (1 मई) को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. विनोद कुमार सिंह भाजपा विरोधी महागठबंधन I.N.D.I.A. के संयुक्त उम्मीदवार हैं.
कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं माले नेता विनोद सिंह
उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के समक्ष उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया. इस अवसर पर उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद भी मौजूद थे. कल्पना सोरेन खुद गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहीं हैं. दो दिन पहले ही उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया.
विनोद सिंह ने 2 सेट में दाखिल किया नामांकन, भाजपा पर बरसे
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के समक्ष दो सेट में नामांकन दाखिल करने के बाद विनोद सिंह ने कहा कि न सिर्फ कोडरमा, गांडेय व गिरिडीह, बल्कि पूरे झारखंड के लोग I.N.D.I.A. के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश की जनता को सिर्फ झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल किया, उसका जवाब इस चुनाव में जनता देगी. भाजपा को सबक सिखाएगी.
Also Read : विधायक विनोद सिंह बोले- कोडरमा से माले का प्रत्याशी जीता, तो सदन में गूंजेगी झारखंड की आवाज
भाजपा ने योजनाओं के नाम बदले, हालात नहीं बदला
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा रोजगार, महंगाई, विकास के नाम पर सत्ता में आयी. उसने सिर्फ योजनाओं का नाम बदलने का काम किया, लेकिन हालात नहीं बदले. उन्होंने कहा कि जो भी लोग भाजपा के खिलाफ हैं. महंगाई, भ्रष्टाचार, रोजगार के मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे हैं, उसे जेल भेज दिया जा रहा है. उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. विनोद सिंह ने यह भी कहा कि आज जो लोग भाजपा के साथ हैं, वो भ्रष्टाचारमुक्त हैं.
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर कल्पना सोरेन ने दिया ये बयान
उधर, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस जमीन को लेकर हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है, उस जमीन की न तो खरीद की जा सकती है, न उसकी बिक्री हो सकती है. फिर किस आधार उनके पति का नाम इससे जोड़ दिया गया. कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के कंधों पर सौंपी है और मुख्यमंत्री झारखंड के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर गांडेय की जनता ने उन्हें अपना प्यार और स्नेह दिया, तो निश्चित रूप से गांडेय की धरती को अपना मानकर उसका विकास करेंगी.
Also Read :
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




