Giridih News :बच्चों के बीच हुई लड़ाई में पति-पत्नी घायल

Giridih News :मुफस्सिल थानांतर्गत मंगरोडीह में रविवार को बच्चों के बीच हुई लड़ाई के कारण दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों में लालो दास और शांति देवी शामिल हैं.
मुफस्सिल थानांतर्गत मंगरोडीह में रविवार को बच्चों के बीच हुई लड़ाई के कारण दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों में लालो दास और शांति देवी शामिल हैं. घायलों ने बताया कि उनका बेटा दोपहर 12 बजे घर के बाहर मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा. झगड़ा में इनके बेटे के साथ दूसरे बच्चे मारपीट करने लगे. इसके बाद दोनों मारपीट करनेवाले बच्चे के घर झगड़ा का कारण जानने गये, पर उक्त बच्चों के परिजन भड़क उठे और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. इसका विरोध करने पर करीब 12 लोगों ने मिलकर दोनों पति-पति के साथ बुरी तरह मारपीट करने लगे. रॉड से मारने के कारण दोनों बुरी तरह से घायल हो गये. इसके बाद भुक्तभोगी ने घायल अवस्था में मुफस्सिल थाना पहुंचकर उक्त लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. दोनों घायल सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि अभी आवेदन की जानकारी नहीं मिली है. जानकारी मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




