Giridih News :पति-पत्नी के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता पिंकी देवी पति आनंद राम ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा कि वह प्रतिदिन की तरह काम निपटाकर घर लौट रही थी. देखा कि उनके पति आनंद राम के साथ मोहल्ले का ही करन राम पिता जयनारायण राम गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है. बीच-बचाव करने करन ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी. उनके पति ने रोकने की कोशिश की, तो करन ने भुजाली से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और नाक भी कट गया. पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. इसी बीच हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों की जान बचाई. थाना प्रभारी श्याम किशोर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola