नव विवाहिता की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमुंडा गांव में नवविवाहिता अंजलि कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के मामले में गांडेय पुलिस ने मृतका के पति गौरव कुमार( 23 वर्ष) को सोमवार की रात को महेशमुंडा से गिरफ्तार कर मंगलवार को गिरिडीह जेल भेज दिया.
गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमुंडा गांव में नवविवाहिता अंजलि कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के मामले में गांडेय पुलिस ने मृतका के पति गौरव कुमार( 23 वर्ष) को सोमवार की रात को महेशमुंडा से गिरफ्तार कर मंगलवार को गिरिडीह जेल भेज दिया. बता दें कि बीते शनिवार को महेशमुंडा में नवविवाहिता अंजलि कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी. ससुराल वाले इसे एक दुर्घटना बता रहे थे, वहीं मायके पक्ष ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे थे. मृतका के पिता नरेंद्र कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर गांडेय पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर, देवर और नाना ससुर पर 67/24 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




