हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जमुआ थाना क्षेत्र चनमनो गांव की विवाहिता चांदनी कुमारी की मौत के मामले में उसके पति टिंकू राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
जमुआ.
जमुआ थाना क्षेत्र चनमनो गांव की विवाहिता चांदनी कुमारी की मौत के मामले में उसके पति टिंकू राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चांदनी की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद उसके भाई जमुआ थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी चंदन कुमार राम ने बहन के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला (कांड संख्या 108/ 24) दर्ज किया था. शिकायत में चंदन ने कहा था कि चांदनी की शांदी वर्ष 2016 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार थाना क्षेत्र चनमनो गांव के परमेश्वर राम के पुत्र टिंकू राम से की थी. कुछ दिनों तक मेरी बहन को ससुराल वालों ने अच्छी तरह रखा. इसके बाद मारपीट करने लगा. 28 अप्रैल के बाद 30 अप्रैल को उसकी बहन के साथ ससुराल वालों ने फिर मारपीट की. इसके बाद उसे बताया गया कि उसकी बहन की मौत हो गयी है. सूचना पर वह चनमनो गांव पहुंचा. उसने अपने बहनोई समेत बहन की सास, सुसर व अन्य लोग ने एक साजिश रचकर हत्या का आरोप लगाया. पिंटू राम, परमेश्वर राम, सुरेंद्र राम समेत अन्य को आरोपित किया. जमुआ पुलिस ने कांड अंकित कर मृतका के पति पिंटू राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










