Giridih News :सड़क सुरक्षा को लेकर लगाये गये होर्डिंग

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 12 Jan 2026 10:42 PM

विज्ञापन

Giridih News : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देशनुसार सोमवार को गिरिडीह शहर में सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

इस क्रम में पपरवाटांड़ तथा बस स्टैंड के समीप सड़क सुरक्षा से संबंधित होर्डिंग लगाये गये. लोगों को दो पहिया चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चार पहिया सीटबेल्ट लगाकर चलाने की अपील की गयी. लापरवाही, तेज रफ्तार व नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सचेत किया गया. यह संदेश भी दिया गया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखने पर मदद करे, ताकि उसकी जान बचायी जा सके. होर्डिंग के माध्यम से हिट एंड रन, राहवीर (गुड सेमेरिटन) जैसी योजनाओं की जानकारी गी दयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola