Giridih News: लिट्टी का पैसा मांगने पर ठेला संचालक का सिर फोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 13 Feb 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: लिट्टी का पैसा मांगने पर ठेला संचालक का सिर फोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी छोटी चौधरी को कुछ लोगों ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया. इसके बाद मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर व्यवसायी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

घायल ने बताया कि यह मुफस्सिल थाना इलाके के कॉलेज मोड़ पुलिस पिकेट से समीप अपना लिट्टी का दुकान लगाते हैं. रात लगभग करीब आठ बजे तीन लोग इनके ठेला के पास आये और लिट्टी खाने के लिए मांगने लगे. इसके बाद उन्होंने उक्त लोगों को लिट्टी दे दिया. इसके बाद वह लोग बिना पैसा दिए जाने लगे. जब पैसा मांगा, तो वे लोग गली गलौज करने लगे और फिर पत्थर व ईंट से ठेला व्यापारी के सिर में मार दिया. इसमें व्यापारी का सिर फट गया. मारपीट होते देख पुलिस पिकेट में तैनात जवान आए और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया. इसके बाद मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी गयी. मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर अपने साथ थाना ले गयी. घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. बताया कि इससे पहले भी आरोपियों ने कई बार लिट्टी खाकर पैसा नहीं दिया है. पैसे की मांग करने पर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि घायल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जांच-पड़ताल कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola