Giridih News :अतिक्रमण मुक्त की गयी सरकारी जमीन

Giridih News :बगोदर में प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान बगोदर थाना से लेकर संकट मोचन मंदिर के एक छोर की सभी दुकानों को तोड़कर हटाया गया.
बगोदर में प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान बगोदर थाना से लेकर संकट मोचन मंदिर के एक छोर की सभी दुकानों को तोड़कर हटाया गया है. अभियान सीओ मुरारी नायक व थाना प्रभारी विनय कुमार यादव नेतृत्व में चला. सरकारी भूमि पर बनी दुकान को हटा दिया गया. सनद रहे कि बगोदर पुरानी जीटी रोड में लंबे समय से अतिक्रमणकारियों से दुकानों को हटाने की अपील प्रशासन नोटिस व प्रचार-प्रसार के माध्यम से कर रहा था. इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों ने जमीन खाली नहीं की. प्रशासन को खुले रूप से चुनौती देकर नोटिस को दरकिनार कर रहे थे. गुरुवार को अधिकारियों ने सख्त रूप दिखाया और दुकानें तुड़वा दीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




