गिरिडीह की मनीषा बनीं जिला टॉपर
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jul 2020 5:37 AM
गिरिडीह की मनीषा बनीं जिला टॉपर
कोडरमा : झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में परियोजना उवि देवीपुर, मरकच्चो की मनीषा कुमारी कोडरमा जिला टॉपर बनी हैं. मनीषा को 468 अंक (93.60 प्रतिशत) मिले हैं. मनीषा मूल रूप से गिरिडीह जिले के नीमाडीह गांव की रहनेवाली हैं. सीमावर्ती क्षेत्र में देवीपुर स्कूल होने से मनीषा ने यहां से परीक्षा दी थी.
मनीषा ने गणित में 99 अंक हासिल किये हैं. इस बार के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में कुल 25 विद्यार्थी रहे, जिनमें 10 लड़कियां हैं. मनीषा ने कहा कि वह भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं. दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की निकिता वर्मा (465 अंक) रहीं.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










