Giridih News: बाइक की डिक्की से दो लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: बाइक की डिक्की से दो लाख की चोरी

Giridih News: बगोदर बाजार में बुधवार के दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये की चोरी हो गयी. बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी गांव के सुनील कुमार एसबीआई शाखा से दो लाख रुपये की निकासी कर बाइक की डिक्की में रखा.

विज्ञापन

बगोदर चौराहे से सौ मीटर की दूरी पर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया. सब्जी की खरीदारी के बाद बाइक की डिक्की खोला, तो रुपये गायब मिले. उसने हो-हल्ला करना शुरू किया. हल्ला सुनकर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव उक्त स्थल पर पहुंचकर भुक्तभोगी से सारी जानकारी और चौराहे के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगाला है.

सीसीटीवी के फुटेज में दिखा संदिग्ध आदमी

एक दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज में बैंक से पैसे निकासी का समय और घटनास्थल पर पहुंचे भुक्तभोगी की बाइक के पीछे एक संदिग्ध युवक पहुंचा दिखा. भुक्तभोकी सुनील ने बताया कि घर में विवाह है. वह मां के साथ बैंक से रुपये निकालने आया था. चोरी डिक्की खोलकर की गयी है. उन्होंने आशंका जाहिर की कि चोर बैंक से रेकी कर घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि चोर डुमरी की ओर भाग गया. भुक्तभोगी ने बगोदर थाना में शिकायत की है. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि चोर का फुटेज जारी किया गया है. लोगों से पहचान की अपील की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola