Giridih News: एसपी ने की रात्रि गश्ती, पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

Updated at : 06 Feb 2025 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: एसपी ने की रात्रि गश्ती, पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

Giridih News: अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार अपने टीम के साथ देर रात्रि में गिरिडीह के हर थाना व ओपी क्षेत्र में गश्ती करने निकल जाते हैं. प्रतिदिन हर थाना व ओपी क्षेत्र में रातभर सड़क पर घूम-घूमकर गश्ती करते हैं.

विज्ञापन

बुधवार रात्रि करीब 10 बजे एसपी डॉ विमल कुमार, बिरनी थाना व भरकट्टा ओपी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सड़कों पर दो बजे रात्रि तक गश्ती करते रहे. रात्रि को भरकट्टा बाजार, बरहमसिया, पलौंजिया, बिराजपुर, माखमरगो, जुटहाआम, कुबरी, डबरसैनी आदि क्षेत्र में गश्ती किया. इस क्रम में थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह को रात्रि में मुस्तैदी से गश्ती करने व अपराधियों का पता व उनके तक पहुंचने के लिए कई तरह का दिशा निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक घटनाएं व अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का सख्त निर्देश दिया है. हर मामले में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखे ताकि किसी तरह अनहोनी घटनाएं नहीं हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola