GIRIDIH NEWS: दो किसानों के सोलर सिस्टम की चोरी

Updated:
विज्ञापन
GIRIDIH NEWS: दो किसानों के सोलर सिस्टम की चोरी

GIRIDIH NEWS : अटका के ही संतोष कुमार साहा ने कहा कि मोटर और पैनल की चोरी हो गयी है. दोनों ने थाना में आवेदन देकर इसकी खोजबीन की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के अटका से किसानों के खेत लगे सोलर सिस्टम पंप सेट मंगलवार की रात चोरी हो गयी. इसकी कीमत करीब पांच लाख है. भुक्तभोगी पार्वती देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर सिस्टम पंप सेट 2024 में लगाया गया था. मोटर, पैनल की चोरी हो गयी है जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये हैं. वहीं सोलर प्लेट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे आर्थिक क्षति हुई हैं उन्होंने बताया कि इससे खेतों में लगे फसल, सब्जी की सिंचाई का कार्य होता था. लेकिन इसके चोरी होने से परेशानी होगी. वहीं खेती कार्य भी प्रभावित होगा. अटका के ही संतोष कुमार साहा ने कहा कि मोटर और पैनल की चोरी हो गयी है. दोनों ने थाना में आवेदन देकर इसकी खोजबीन की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola