Giridih News: आरपीएफ ने पर्यावरण सप्ताह के तहत किया पौधरोपण
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 08 Jun 2025 10:15 PM
Giridih News: बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया खतरे में है. बढ़ते प्रदूषण से जल जीवन पर कई प्रकार के खतरे मंडरा रहे हैं. इन समस्याओं से बचने के लिए सभी को जागरूक होकर अपने जीवन में पौधरोपण अवश्य करना होगा.
आरपीएफ पोस्ट हजारीबाग रोड ने विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत रविवार को पौधरोपण किया. इस दौरान आरपीएफ उप निरीक्षक लखन देव सिंह ने बताया कि अभी पर्यावरण खतरे में है. बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया खतरे में है. बढ़ते प्रदूषण से जल जीवन पर कई प्रकार के खतरे मंडरा रहे हैं. इन समस्याओं से बचने के लिए सभी को जागरूक होकर अपने जीवन में पौधरोपण अवश्य करना होगा. उसकी सुरक्षा कर अन्य लोगों को पर्यावरण के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को सचेत करें. आरपीएफ में नीम, कटहल, करौंज, आम, अमरूद सहित कई छायादार फलदार तथा औषधीय पौधे लगाए गए. मौके पर आरपीएफ के कई अधिकारी व जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










