Giridih News: पिकअप वैन व बाइक में टक्कर, दंपती घायल

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 24 Apr 2025 11:05 PM

विज्ञापन

Giridih News: तिसरी थाना क्षेत्र के गम्हरियाटांड़ में वन विभाग के चेकनाका के पास मुख्य सड़क पर गुरुवार को पिकअप वैन व बाइक में टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल दंपती को पिकअप वैन चालक से अस्पताल पहुंचाया और फरार हो गया.

विज्ञापन

तिसरी अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गिरिडीह रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि लोकाई पंचायत के मानपुर गांव निवासी छोटका टुडू का पुत्र कर्मा टुडू अपनी पत्नी शालिनी हेंब्रम के साथ बाइक से मंडरो स्थित मचवार बाबा पूजा करने जा रहा था. इसी क्रम में गम्हरियाटांड़ स्थित चेकनाका के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गयी.

घटना में कर्मा टुडू का पैर टूटा, बाइक के उड़ गये परखच्चे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना में कर्मा टुडू का पैर टूट गया और पैर की हड्डी बाहर निकल आयी. वहीं, उसकी पत्नी शालिनी हेंब्रम के सिर पर गंभीर चोटें आयी है. पिकअप वैन चालक दंपती को अस्पताल पहुंचाया और यह कहकर फरार हो गया कि हम तुरंत आ रहे हैं. इसके बाद वह नहीं आया. तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार सदल-बल घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola