Giridih News: पीड़ित परिजनों से मिले विधायक बाबूलाल मरांडी

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 11:59 PM

विज्ञापन

Giridih News: श्री मरांडी इस दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों से भी मिले और उनका हाल जाना. उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया.

विज्ञापन

पिछले सप्ताह में शनिवार को जमामो मंदिर में पूजा करने जाने के क्रम में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से धनवार के पचरुखी ग्रामवासी शनिचर रजक और रुक्मिणी देवी के पीड़ित परिजनों से मंगलवार को विधायक बाबूलाल मरांडी मिले और घटना पर दुख प्रकट करते हुए परिजनों को हौसला दिया. श्री मरांडी इस दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों से भी मिले और उनका हाल जाना. उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया. उनके साथ जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, विधायक प्रतिनिधि अशोक उपाध्याय, अजय रंजन सिंह आदि तथा मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मितन विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया सुनयना देवी, मंडल अध्यक्ष राजू पांडेय, अजीत रजक, मंटू कुमार पंकज, अमीन तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola