Giridih News: सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने मारा धक्का, मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने मारा धक्का, मौत

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड पर करंबा मोड के समीपसाेमवार की शाम 6.30 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

युवक सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. मृतक की पहचान करंबा के मनोज साव (30) के रूप में हुई. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए बगोदर- सरिया मार्ग को जाम कर दिया. बताया जाता है कि युवक मजदूरी करता था और शादीशुदा था. वह अपने बगोदर-सरिया रोड पार कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ. सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव सजल-बल पहुंचे और लोगों को समझा कर शव को अपने कब्जे में लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola