Giridih News: किसान जनता पार्टी ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: किसान जनता पार्टी ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

Giridih News: किसान जनता पार्टी ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला. वक्ताओं ने कहा कि तिसरी प्रखंड में निहत्थे व शांतिपूर्वक धरना पर बैठे किसानों पर सीओ के इशारे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद निर्दोष किसानों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज दिया गया. इस बर्बर और तानाशाही रवैये के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया है.

विज्ञापन

मार्च झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक तक पहुंचा. कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारा संघर्ष हमारी माटी को बचाने की है. रजिस्टर टू सत्यापित कॉपी नहीं मिल रही है. पार्टी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह को जान से मारने की मंशा से बेहरमी से पीटा गया. उन्हें बचाने के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई. पुलिस ने पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया.

सीओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग

उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला की सभी मौजा से संबंधित जमीन के रजिस्टर-टू की सत्यापित प्रतियां उपलब्ध कराने, निर्दोष किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, तिसरी के सीओ व भू-माफियाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की. अन्ना मुर्मू, जागेश्वर ठाकुर, बड़की हेंब्रम, मुकेश राय, जकीदा हांसदा, मुन्नी हांसदा, ढोलो सोरेन, घनश्याम पंडित आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola