Giridih News: सरिया क्षेत्र में करम पर्व की धूम

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 04 Sep 2025 12:29 AM

विज्ञापन

Giridih News: भादो मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाने वाले इस पर्व में मंगलवार को बहनें नहाय खाय के साथ पर्व की शुरुआत की, जबकि बुधवार को दिन भर निर्जल रहीं.

विज्ञापन

भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक करमा पर्व की सरिया क्षेत्र में धूम मची हुई है. आठ दिनों तक चलने वाला यह पर्व गुरुवार को कर्म डाली के विसर्जन के साथ ही संपन्न होगा. भादो मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाने वाले इस पर्व में मंगलवार को बहनें नहाय खाय के साथ पर्व की शुरुआत की, जबकि बुधवार को दिन भर निर्जल रहीं. शाम को अखाड़ा तथा अपने-अपने घरों में आराध्य कर्म देव तथा भगवान विष्णु की पूजा की. अखाड़ा में देर शाम से लोक नृत्य प्रारंभ हुआ. जबकि गुरुवार को कर्म डाली का विसर्जन तथा पारण के साथ पर्व संपन्न होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola