Giridih News: घायल छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: घायल छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Giridih News: शुक्रवार को धनबाद में पोस्टमार्टम होने के बाद शाम में उसका शव गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. गांव में मातम पसर गया.

विज्ञापन

बिरनी थाना क्षेत्र के टाटो निवासी चंद्रदेव महतो के 15 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार वर्मा की मौत इलाज के दौरान धनबाद में एक निजी अस्पताल में गुरुवार की शाम को हो गयी. मृतक के पिता, माता धनेश्वरी देवी व बड़े भाई मनीष कुमार शव से लिपट कर बेहोश हो रहे थे. शुक्रवार की देर शाम को ग्रामीणों के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

सूचना पर भाजपा के प्रेमचंद कुशवाहा, विजय वर्मा, गुरुगोबिंद वर्मा, लक्ष्मण महतो, राजेंद्र वर्मा ने मृतक के घर पहुंच और परिवार को सांत्वना दी. मालूम रहे कि 25 अप्रैल की सुबह करीब पांच बजे सतीश साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था. झांझ-डबरी पुल के पास अज्ञात चारपहिया वाहन पीछे से जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola