Giridih News: नाबालिग चालकों को चिह्नित कर जब्त करें टोटो : मोटर कामगार यूनियन

Updated at : 03 Jun 2025 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: नाबालिग चालकों को चिह्नित कर जब्त करें टोटो : मोटर कामगार यूनियन

Giridih News: शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या से निजात पाने को ले डीएसपी टू कौशर अली ने मंगलवार को मोटर कामगार यूनियन के साथ एक बैठक की. बैठक में ट्रैफिक इंस्पेक्टर डुगन टोपनो, मोटर कामगार यूनियन के नेता राजेश सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन

यूनियन के नेताओं ने डीएसपी को सड़क जाम के कारणों से अवगत कराया. यूनियन ने सुझाव दिया कि सभी रूट के टोटो और ऑटो को चिह्नित कर उसे चार जोन में बांटकर अलग-अलग रूट का स्टीकर लगायें ताकि जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके. वहीं अवयस्क टोटो चालकों को चिह्नित कर उनके टोटो को जब्त करने की कार्रवाई करें.

जल्द ही शहर के लिए लागू होगी वन-वे व्यवस्था

डीएसपी ने कहा कि जल्द ही शहर के लिए वन वे सिस्टम लागू किया जायेगा. शीघ्र ही ऑटो और टोटो चालकों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें नियम व कानून की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे. मोटर कामगार यूनियन के राजेश सिन्हा ने कहा कि ट्रैफिक समस्या से निजात के लिए प्रशासन को हर संभव सहयोग किया जायेगा. मौके पर मोटर कामगार यूनियन के रपण गुप्ता, नौशाद, नवाब, भीम, मनोज गुप्ता, सलीम कैफी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola