Giridih News: गुंडरी मोड़ पर हाइवा ने बुलेट सवार को धक्का मारा, गंभीर

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 28 Jan 2026 8:27 PM

विज्ञापन

Giridih News: खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. बुधवार को एक बार फिर बेकाबू हाइवा ने ओपी क्षेत्र के गुंडरी मोड़ के पास सड़क पर चल रही बुलेट बाइक को सामने से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घायल युवक घोड़थंभा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बलहरा गांव का निवासी बताया जा रहा है. हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घोड़थंभा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवा चालक अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहे हैं, जिससे सड़क पर चलना आम लोगों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है. उल्लेखनीय है कि महज एक सप्ताह के भीतर हाइवा द्वारा यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और राहगीरों ने हाइवा के अनियंत्रित परिचालन पर कड़ी नाराजगी जतायी और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते हाइवा के परिचालन पर नियंत्रण नहीं लगाया गया, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.वहीं ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हाइवा और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित वाहन जांच, गति सीमा का सख्ती से पालन और अवैध व तेज रफ्तार हाइवा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola