Giridih News: हेमंत सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया : लक्ष्मण सिंह

Updated at : 05 Sep 2024 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: हेमंत सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया : लक्ष्मण सिंह

Giridih News: गुरुवार को भाजपा प्रखंड कमिटी की बैठक की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईजी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह, धनवार विधान सभा प्रभारी प्रकाश सेठ और जिला मंत्री मनोज यादव उपस्थित थे.

विज्ञापन

भाजपा की ओर से शुरू होने वाले अनुमंडल स्तरीय परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर तिसरी के धर्मशाला में गुरुवार को भाजपा प्रखंड कमिटी की बैठक की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईजी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह, धनवार विधान सभा प्रभारी प्रकाश सेठ और जिला मंत्री मनोज यादव उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की. वहीं संचालन चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने किया. बैठक में परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर चर्चा की गयी. भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने युवाओं को सब्जबाग दिखाकर ठगने का काम किया है. युवा डिग्री लेकर दर दर भटकने को मजबूर हैं. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, उदय साव, ओमप्रकाश वर्मा, ओमप्रकाश कुमार, माला सिन्हा, गोपी रविदास, किशुन यादव, लक्ष्मण मोदी, रवींद्र पंडित, संतोष सिंह, कपिल यादव, रामचन्द्र यादव, प्रेम अग्रवाल, विकास गुप्ता, पंकज साह, प्रकाश पासवान, विकास मंडल,अनासियस हेंब्रम, विनोद पांडेय, केडी यादव, अनिल शर्मा, विजय यादव, दिनेश विश्वकर्मा, योगेंद्र विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola