Giridih News: पचंबा के एक घर में लगी आग, दो लाख की संपत्ति जली

Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र के पिंडाटांड़ स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह आग लग गयी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
गृहस्वामी प्रभु महतो ने बताया कि बुधवार को वह घर में बिचाली लाकर रखे थे. सुबह जब कमरे से बाहर निकले तो देखा कि जहां बिचाली रखा हुआ था, वहां से आग की लपटें निकल रही थीं. धीरे धीरे आग पूरे घर में फैलने लगी. हो-हल्ला सुनकर अगल-बगल के लोग भी वहां जुटे और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे. इसी बीच पिंडाटांड़ के मुखिया पति विश्वनाथ वर्मा को इस बात की जानकारी हुई. इसके बाद वह भी वहां पहुंचे और मामले की जानकारी फायर स्टेशन में दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की भी टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. गृहस्वामी ने बताया कि आगलगी में उन्हें लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. बताया कि वहां पर बिचाली को काटने वाली मशीन, वाटर मोटर समेत कई चीजें जल गयीं. कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




