Giridih News : सांसद से सरिया शहरी क्षेत्र में बंद पेयजलापूर्ति योजना को चालू करने की मांग

Giridih News : भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को सौंपा ज्ञापन
सरिया, भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सरिया बाजार की जन समस्याओं को लेकर कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिला. सरिया की जन समस्याओं को हल करने से संबंधित एक ज्ञापन को सौंपा. नेतृत्व भाजपा नेता हेमलाल मंडल (छोटू) ने किया. ज्ञापन में बताया कि सरिया बाजार में बीते लगभग चार वर्षों से पेयजलापूर्ति योजना बंद है. इस कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गर्मी ने दस्तक दे दी है. गर्मी के दिनों में स्थिति और विकराल हो जाती है. लोग पानी के लिए ठोकरे खाते हैं. नगर पंचायत की ओर से कोई ठोस मुकम्मल व्यवस्था नहीं की जाती है. इस कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
कवर तार लगाये जाये
सरिया शहरी क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा कहीं पर भी कवर केबल लाइन तार नहीं लगाया गया है. जिस कारण आए दिन छोटे बड़े हादसा होते रहते है. लोगों को जान-माल का भी डर सताता रहता है. पूरे सरिया बाजार क्षेत्र में नंगे विद्युत तार को हटाकर केबल लाइन तार लगाने की मांग की गयी. इसपर तत्काल केंद्रीय मंत्री ने जिले के उपायुक्त एवं कार्यपालक पदाधिकारी बड़की सरिया नगर पंचायत को दूरभाष पर निर्देश देते हुए उक्त समस्या का जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया. वहीं संबंधित विभाग के द्वारा कुछ माह के अंदर ही अर्थात गर्मी की शुरुआत के पूर्व सरिया बाजार में नियमित पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था किए जाने की बात कही गयी. मौके पर भाजपा नेता पंकज मंडल, सुभाष मंडल, नरेश मंडल, सिकंदर मंडल, दिनेश मंडल समेत अन्य कई लोग भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










