Giridih News: बंद पड़े जलमीनारों को चालू करने का निर्णय

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 26 Jun 2025 11:16 PM

विज्ञापन

Giridih News: पीरटांड़ प्रखंड की पंचायतों में बने जलमीनारों से जलापूर्ति ठीक करने को ले अब जनप्रतिनिधियों का सहारा लिया जायेगा.

विज्ञापन

पीरटांड़ प्रखंड की पंचायतों में बने जलमीनारों से जलापूर्ति ठीक करने को ले अब जनप्रतिनिधियों का सहारा लिया जायेगा. इसके पहले संवेदक ने जलमीनार जैसे-तैसे बना दिया है. इसके कारण जलापूर्ति भी ढंग से नहीं हो रही है. गुरुवार को पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता मोहन लाल मंडल व प्रमुख सविता टुडू की उपस्थिति में बैठक कर जनप्रतिनिधियों से परामर्श लिया गया और बंद जलमीनारों को चालू करने का निर्णय हुआ. कहा गया कि जलसहिया के सहयोग से यह काम पूरा किया जायेगा. बैठक में जेई श्यामचंद्र साहा, जिला समन्वयक वीरेंद्र चंद्र मंडल, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शशांक कुमार, नरेश कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola