Giridih News: डीसी ने बीडीओ को दिया सीसीटीवी कैमरे की जांच का आदेश

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: डीसी ने बीडीओ को दिया सीसीटीवी कैमरे की जांच का आदेश

Giridih News: ऑरेंज मीडिया द्वारा जमुआ चौक पर लगाये गये सीसीटीवी के खराब होने से संबंधित समाचार प्रभात खबर में प्रकाशित होने पर उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लिया है. उन्होंने जमुआ के बीडीओ को इसकी जांच का आदेश दिया है.

विज्ञापन

बीडीओ अमलजी ने कहा कि वर्ष 2024 में रांची की एजेंसी ऑरेंज मीडिया को जमुआ चौक के सभी मुख्य मार्गों को कवर करने के लिए पोल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम मिला था. संस्था ने सिर्फ जमुआ चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर अपना कार्य समाप्त कर दिया. यह कैमरा भी खराब है. बीडीओ ने जमुआ थाना प्रभारी से पूरे मामले की जानकारी मांगी है.

इन जगहों पर सीसीटीवी लगाने के लिए किया था इकरारनामा

बीडीओ अमलजी ने कहा कि संस्था से काजीमघा मोड़, कंदाजोर मोड़, एसबीआई जमुआ रोड, प्रतापपुर मोड़, पेटहंडी रोड, मिर्जागंज चौक व सूर्यमंदिर परिसर में कैमरा लगाने का इकरारनामा किया गया था. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि जमुआ चौक पर लगया गया सीसीटीवी कैमरा खराब है या चालू, यह पता नहीं है. मॉनिटर व डीवीआर कहां रखा गया है, इसकी जानकारी भी नहीं दी गयी है.

एरिया मैनेजर को कई बार कहा जा चुका है

बीडीओ अमलजी ने कहा कि कई बार ऑरेंज मीडिया के एरिया मैनेजर को फोन कर सीसीटीवी कैमरा से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही, लेकिन मांग की गयी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola