Giridih News: मंगल कलश यात्रा से हुई भागवत कथा की शुरुआत

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 05 May 2025 11:31 PM

विज्ञापन

Giridih News: श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति की श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत मंगल कलश यात्रा से सोमवार को हुई. कथा अरगाघाट सार्वजानिक दुर्गा मंडप शुरू हुई. कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

विज्ञापन

अरगाघाट उसरी नदी तट पर कलश भरकर महिलाएं व श्रद्धालु मेट्रोस गली, बरगंडा चौक, टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर होते हुए अरगाघाट सार्वजनिक दुर्गामंडप पहुंचे. कथा के मुख्य यजमान गोपाल स्वर्णकार हैं. कथा का उद्घाटन सोमवार की शाम मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दीप प्रज्वलित कर किया.

वृंदावन धाम से आये आचार्य रवींद्र कृष्णा शास्त्री से लिया आशीर्वाद

उद्घाटन के पूर्व श्री सोनू ने वृंदावन धाम से आये आचार्य रवींद्र कृष्णा शास्त्री से आशीर्वाद लिया और आरती में शामिल हुए. इसके बाद रवींद्र कृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा का महात्म्य सुनाया. समिति के कृष्ण कुमार सिन्हा, ललित सिन्हा, भूपेंद्र ओझा, प्रभात कुमार, विष्णु यादव, आशीष अंबष्ट, संतोष यादव, दीपक साव, आदित्य यादव, पीकू यादव, छोटू यादव, लोकनाथ सहाय, नवीन सिन्हा, संदीप सिन्हा, अमरनाथ सिंह, विजय सिंह, नीलम झा, पुष्पा सिन्हा, नीलम वर्मा, पिंकी, सोनी, राशि, साक्षी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola