Giridih News: घर में चोरी करते युवक पकड़ाया

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 06 Jun 2025 2:23 AM

विज्ञापन

Giridih News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधौड़ा गांव में एक घर में चोरी करने के दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया. शिकायत के आधार पर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन

पीड़ित मो फियाज अंसारी ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे उठा, तो देखा कि उसके घर से दो मोबाइल फोन के साथ-साथ पैंट की जेब में रखे 30,000 नकद गायब मिली. इससे पहले रात मंगलवार की रात 2.30 बगल के कमरे में आवाज सुनकर पहुंचा, तो तो एक युवक को देखा. शोर मचाने पर युवक छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा. नीचे गिरने के दौरान वह घायल हो गया. इसके कारण वह भाग नहीं सका. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ा गया. पकड़े गये युवक ने अपना नाम रियाज अंसारी निवासी पहाड़ीडीह बताया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने पहले की रात घर से मोबाइल और नगदी चुरायी थी. इस कार्य में उसका साथी अरमान अंसारी भी शामिल था. चोरी की गयी नकद और एक मोबाइल उसने अपने घर में छिपाकर रखने की बात भी मानी है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची. एक युवक को लोगों ने पकड़ कर रखा था, उक्त युवक से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola