ePaper

Giridih News: गिरिडीह समेत चार जिलों के 70 मजदूर मलेशिया में फंसे

Updated at : 25 Sep 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: गिरिडीह समेत चार जिलों के 70 मजदूर मलेशिया में फंसे

Giridih News: मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर केंद्र और झारखंड सरकार को अपनी परेशानी बता वतन वापसी की गुहार लगायी है. उन्होंने बकाया वेतन का भुगतान करवाने की मांग भी की है. इधर, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर मलेशिया में फंसे सभी मजदूरों को सकुशल वापस बुलाने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग जिले के 70 मजदूरों के मलेशिया में फंसे होने का मामला सामने आया है. मजदूरों को पिछले चार माह से कंपनी भुगतान नहीं कर रही है. उनके समक्ष खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर केंद्र और झारखंड सरकार को अपनी परेशानी बता वतन वापसी की गुहार लगायी है. उन्होंने बकाया वेतन का भुगतान करवाने की मांग भी की है. इधर, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर मलेशिया में फंसे सभी मजदूरों को सकुशल वापस बुलाने का आग्रह किया है. ये मजदूर लीड मास्टर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन-बीएचडी कंपनी के अधीन कार्य करने मलेशिया गये थे. प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली ने भी भारत सरकार व राज्य सरकार से मजदूरों की मदद की करने की अपील की है.

ये मौजूद फंसे हैं :

उमेश महतो, चिंतामणि महतो, योगेंद्र यादव, सुरेश बेसरा, परवेज आलम, अर्जुन तुरी, महेश महतो, विनोद कुमार, सोहन मरांडी, दिलीप कुमार तुरी, वीरेंद्र महतो, दर्शनाथ तुरी, कुलदीप महतो, प्रेम महतो, महावीर महतो, दिनेश्वर महतो, चुन्नीलाल महतो, कुलदीप महतो, चेतलाल महतो, नेपाली कुमार सिंह, नंदलाल महतो, ईश्वर महतो, राहुल भारतीया, कृष्ण देव महतो, चिंतामणि महतो व मुकेश महतो आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola