गिरिडीह के बिरनी में शॉर्ट सर्किट से घरों में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
giridih fire news

Giridih News: बिरनी प्रखंड में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने तीन घरों को नुकसान पहुंचाया. आगलगी की घटनाओं में करीब तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गिरिडीह से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखण्ड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में शनिवार को 3 घरों में  शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने से बलगो निवासी नारायण और कुम्हरपिटनी निवासी दो सगे भाई सहदेव यादव, महेंद्र यादव और एक अन्य बिकास यादव का लगभग 3 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया. 

बलगो में ढलाई मकान में लगी आग 

पहली घटना बलगो की है जिप सदस्य सूरज सुमन ने बताया की लगभग 3 बजे शाम नारायण राम के ढलाई मकान में बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. आग लगने की घटना की लोगो ने मुझे सूचना दिया सूचना के आधार पर बीडीओ फणीश्वर रजवार और फायर बिग्रेड वाहन को सूचना दिया. साथ ही घटना स्थल पर पहुंचकर मोटर वगेरह की व्यवस्था कर किसी तरह से आग को बुझाने का प्रयास किया. लगभग एक घंटे के बाद फायर बिग्रेड घटना स्थल पर पहुंचने के बाद आग को बुझाया जा सका.

ट्रांसफार्मर में लाइन जोड़ने के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट 

वहीं दूसरी घटना कुम्हरपिटनी की है. कुम्हरपिटनी निवासी सह भाकपा माले नेता मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि सहदेव यादव और महेंद्र यादव दोनों सगे भाई है. शाम लगभग 5 बजे ट्रांसफार्मर में लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा था. लाइन जोड़ने के दौरान शार्ट सर्किट से दोनों भाई के घर आग लग गई. किसी तरह से आग को बुझाया गया घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दिया गया उसके बाद लगभग 7:30 बजे शाम वाहन आई और आग को पूरी तरह से बुझाया जा सका. कहा कि इस घटना में विकास यादव के घर को भी आंशिक रूप से क्षति हुई है. कहा सभी पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत मुयावजा दिलाने की मांग बीडीओ से करेंगे. 

यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola