Giridih News :कोयला चोरी मामले में फरार आरोपित भेजा गया जेल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Apr 2026 10:21 PM
विज्ञापन
Giridih News :मुफस्सिल थाना की पुलिस ने कोयला चोरी मामले के तीन वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के बुढ़ियाख़ाद ताराटांड़ का मोहम्मद मिस्टर (45) है.
विज्ञापन
बताया जाता है कि तीन वर्ष पूर्व मो मिस्टर के विरुद्ध कोयला चोरी के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था. इधर, मुफस्सिल थाना पुलिस को आरोपी के अपने ही क्षेत्र में मौजूद रहने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा.
पोक्सो एक्ट के आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल
गावां थाना पुलिस ने नाबालिग से यौन शोषण करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी गावां निवासी नकुल चौधरी है. बता दें कि नकुल पर गावां थाना के एक गांव की 13 वर्षीय बच्ची का यौन शोषण कर उसे गर्भवती करने का आरोप था. गुरुवार को पीड़िता के पिता के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गावां थाना पुलिस के द्वारा लगातार छाोमारी की जा रही थी. शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










