Giridih News: 50 रु बकाया को ले कर दी थी दोस्त की हत्या, आरोपी भेजा गया जेल
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 1:06 AM
Giridih News: रविवार देर रात पैसों के विवाद में हुई हत्या का मुख्य आरोपी घटना के महज 12 घंटे में मुख्य आरोपी मकसूद अंसारी (पिता बसीर अंसारी, निवासी मुंडराडीह) को गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है.
रविवार देर रात पैसों के विवाद में हुई हत्या का मुख्य आरोपी घटना के महज 12 घंटे में मुख्य आरोपी मकसूद अंसारी (पिता बसीर अंसारी, निवासी मुंडराडीह) को गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है. यह खुलासा मंगलवार को बरवाडीह स्थित पुराना पुलिस लाइन स्थित पुलिस अनुमंडल कार्यालय में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने प्रेस वार्ता में किया. बताया कि दो सौ रु बकाया में 150 रु चुका दिया गया था. महज 50 रु के लिए दोस्त की हत्या कर दी थी.
जांच टीम में शामिल अधिकारी
छापेमारी दल में एसडीपीओ के अलावा बेंगाबाद की इंस्पेक्टर ममता कुमारी, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एसआई विजय कुमार मंडल, एसआई रविंद्र कुमार सिंह, एसआई विभूति देव, एएसआई बुद्धेश्वर सरदार, हवलदार प्रमोद दास और आरक्षी अजीत कुमार शामिल थे.
बाकी आरोपियों की भूमिका की भी हो रही जांच : एसडीपीओ
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुंडराडीह गांव में हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में सदर एसडीपीओ ने बताया कि घटना में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ अन्य संभावित आरोपियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि वारदात में सामने आ रहे लोगों की संलिप्तता की गहन जांच की जायेगी. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










