ePaper

अवैध हथियार की खरीद-बिक्री में चार गिरफ्तार, चार देसी कट्टा बरामद

Updated at : 24 Aug 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध हथियार की खरीद-बिक्री में चार गिरफ्तार, चार देसी कट्टा बरामद

गिरोह बिहार, बंगाल और झारखंड के इलाके में हथियार की खरीद-बिक्री करता है. पुलिस ने इनके पास से चार नया देसी कट्टा बरामद किया है. पुलिस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

बगोदर पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों का गिरफ्तार किया है. गिरोह बिहार, बंगाल और झारखंड के इलाके में हथियार की खरीद-बिक्री करता है. पुलिस ने इनके पास से चार नया देसी कट्टा बरामद किया है. पुलिस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही है.जानकारी के अनुसार गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि बाहर से कुछ अपराधी हथियार की आपूर्ति करने बगोदर के इलाके में आये हुए हैं. इस सूचना के बाद बगोदर के एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. टीम ने गिरोह में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में हथियार की आपूर्ति, परिवहन व खरीदने वाले शामिल हैं. बगोदर में हथियार की आपूर्ति किस उद्देश्य से की जा रही थी, इसकी जांच में पुलिस कर रही है. बताया यह भी जा रहा है कि किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में अपराधी एकजुट हुए थे.

एक अन्य अपराधी की तलाश में है पुलिस : पुलिस इस गिरोह में शामिल एक अन्य सदस्य को अभी तक नहीं पकड़ सकी है. गिरोह के लोगों ने जो जानकारियां पुलिस को उपलब्ध करायी है, उसके अनुसार छापेमारी की जा रही है. गिरिडीह के कुछ संदिग्ध ठिकानों के साथ-साथ देवघर के इलाके में भी पुलिस की टीम उस अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

शीघ्र हो जायेगा गिरोह का उद्भेदन : एसपी

एसपी दीपक कुमार शर्मा ने हथियार के साथ चार अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. कहा है कि पुलिस की टीम इस गिरोह के एक अन्य सदस्य की तलाश में है. शीघ्र ही पूरे गिरोह का उद्भेदन हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola