झामुमो के अल्पसंख्यक व अनुसूचित मोर्चा का गठन

Updated at : 08 Jun 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो के अल्पसंख्यक व अनुसूचित मोर्चा का गठन

गावां बाजार स्थित झामुमो कार्यालय में शनिवार को पार्टी की बैठक हुई. मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी उपस्थित थे.

विज्ञापन

गावां. गावां बाजार स्थित झामुमो कार्यालय में शनिवार को पार्टी की बैठक हुई. मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी उपस्थित थे. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गयी. साथ ही प्रखंड स्तरीय अल्पसंख्यक मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा का गठन किया गया. अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो मंसूर अंसारी व सचिव मो इसराइल चुने गये. वहीं, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अशोक दास व उपाध्यक्ष सुखदेव दास बनाये गये. पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने सरकार की विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. कहा कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री को इडी के माध्यम से जेल में डाल दिया. हेमंत सोरेन ने कई ऐसी योजनाओं लायी, जो दूसरे कई राज्यों में नहीं है. 50 वर्ष के अधिक उम्र की महिलाओं को पेंशन मिल रहा है. कहा कि धनवार विधानसभा में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कर प्रयास करने की जरूरत है. बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व संचालन सोनू कुमार ने किया. बैठक में काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola