वन विभाग ने खेत में पड़े पांच ट्रैक्टर लकड़ी को किया जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बगोदर वन प्रक्षेत्र के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम चौधरीडीह के श्यामनगर गांव स्थित एक खेत से पांच ट्रैक्टर लकड़ी जब्त किया.
विज्ञापन
सरिया. बगोदर वन प्रक्षेत्र के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम चौधरीडीह के श्यामनगर गांव स्थित एक खेत से पांच ट्रैक्टर लकड़ी जब्त किया. इसमें दो ट्रैक्टर शीशम व गम्भार की लकड़ी है. जब्त लकड़ी रेंज परिसर ले आया गया. शेष लकड़ी को जिम्मानामा पर छोड़ दिया गया. जब्त लकड़ी की कीमत एक लाख आंकी गयी है. रेंजर सुरेश राम ने बताया कि उक्त लकड़ी वन क्षेत्र में रखा गया था. लकड़ी कौन रखा था, इसकी जांच की जा रही है. ऐसे लोगों को चिह्नित कर कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी. बताया जाता है कि लकड़ी कई दिनों से वहां पड़ी थी. अधिकतर लड़कियां जलावन के लायक है. जब किसी ने इस पर दावा नहीं किया तो उसे जब्त कर लिया. वनरक्षी कुंदन कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र पदाधिकारी के निर्देशानुसार भारी मात्रा में लकड़ी जब्त की गयी है. कीमती शीशम, नीम व गम्भार का बोट्टा (कटिंग) मिला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










