सड़क दुर्घटना में पांच घायल, दो रेफर

डुमरी थानांतर्गत करियारी के समीप शुक्रवार की रात सड़क हादसा में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
डुमरी. डुमरी थानांतर्गत करियारी के समीप शुक्रवार की रात सड़क हादसा में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि बोकारो जिला के नावाडीह थानांतर्गत खरपिटो निवासी सुरेश सिंह, कौलेश्वर सिंह, भुनेश्वर सिंह, विजय सिंह, अजय सिंह बगोदर के सोनापहाड़ी से पूजा कर अपने गांव खरपिटो लौट रहे थे. इसी दौरान जामतारा के करियारी के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर के दीवार से टकरा गया. गर्मी के कारण घर के लोग छत पर सोये थे. वाहन के टकराने की आवाज सुनने पर घरवालों ने पहले इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर वाहन में सवार लोगों को निकाल कर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गणेश सिंह और विजय सिंह को धनबाद रेफर कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










