Giridih News :दो बाइक की टक्कर में पांच घायल
Updated at : 08 Feb 2025 11:36 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पर दुधीटांड़ के पास एक चारपहिया वाहन के चकमा देने से दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर हो गयी. दोनों बाइक पर सवार पांच लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पर हुई घटना
बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पर दुधीटांड़ के पास एक चारपहिया वाहन के चकमा देने से दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर हो गयी. दोनों बाइक पर सवार पांच लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को एनएच की एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. तेलोनारी पंचायत के निंगोटोल गांव का सुधीर दास अपने पुत्र संजय दास के साथ बाइक से बेंगाबाद जा रहा था. वहीं, महुआर पंचायत के छाताबाद गांव का गणेश चौधरी अपने पुत्र सतीश कुमार व मनीष कुमार के साथ बाइक से बेंगाबाद जा रहा था. दुधीटांड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन के चकमा देने से आगे जा रहे सुधीर ने ब्रेक लगा दी. पीछे से आ रहे गणेश चौधरी की बाइक टकरा गयी. दोनों बाइकों की गति तेज होने से सवार पांटो गिर गये. सुधीर व गणेश का पैर टूट गया. वहीं तीनों किशोर भी चोटिल हो गये. मौके पर मौजूद सुनील यादव, महेंद्र चौधरी, भागीरथ यादव, धीरज यादव, सुमन यादव ने घायलों को एनएच की एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया. दोनों के बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. सूचना पर दोनों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




