जस्ट डायल एप व व्हाट्सऐप पर गेमिंग लिंक भेज ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जस्ट डायल एप व व्हाट्सऐप पर गेमिंग लिंक भेज ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार

जस्ट डायल एप और व्हाट्सएप पर गेमिंग लिंक भेज कर ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधियों को गिरिडीह की साइबर पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गिरिडीह

जस्ट डायल एप और व्हाट्सएप पर गेमिंग लिंक भेज कर ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधियों को गिरिडीह की साइबर पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरक्षी अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिंब पोर्टल से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांडेय क्षेत्र से साइबर अपराध की घटना हो रही है. उन्होंने साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी करने का निर्देश दिया. टीम ने देवघर जिला के मारगोमुंडा बनसिमी निवासी शहनवाज अंसारी, डुमरिया के दीपक कुमार, गिरिडीह जिला के हीरोडीह के टिकोडीह निवासी उपेंद्र कुमार महथा, तिसरी के भीता गांव के रंजीत चौधरी व बिरनी थाना क्षेत्र के भदखा निवासी प्रकाश कुमार वर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप पर गेमिंग एप लेसर बुक के 247 डॉट कॉम व जस्ट डायल डॉट कॉम के माध्यम से लोगों से ठगी करते थे. पुलिस ने उनके पास से 18 मोबाइल, 29 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, सात पासबुक, 20 आधार कार्ड, एक पैनकार्ड, एक लैपटॉप और दो क्यूआर कोड बरामद किया है. पुलिस ने साइबर थाना में कांड संख्या-24/2024 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. छापेमारी टीम में साइबर डीएसपी आबिद खान के अलावा साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, गुंजन कुमार, पुनीत कुमार गौतम, संजय मुखियार, जितेंद्र महतो, दामोदर मेहता व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola