Giridih News :खपरैल मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :खपरैल मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Giridih News :थाना क्षेत्र के महेशमरवा गांव में शुक्रवार की देर रात गुलाब राय के खपरैल मकान में आग लग गयी. अगलगी से घर में रखे करीब 3,000 पीस बिचाली, धान, लकड़ी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

भुक्तभोगी ने शनिवार को गांडेय थाना में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है. कहा कि शुक्रवार की रात को सभी परिजन घर में बैठे हुए थे. इसी क्रम में घर से अचानक आग की लपटे उठने लगी. हो-हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे और आग पर काबू पाया.

अगलगी से पहले की गयी पत्थरबाजी, परिजन

दशहत म

ें

सूचना मिलने पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह सदल-बल पहुंचे और जायजा लिया. गुलाब राय ने कहा कि अगलगी के पहले उसके घर में पत्थरबाजी भी की गयी थी. घटना से परिजन दहशत में हैं.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola