Giridih News :चार मंजिला मकान में लगी आग, स्टोर रूम का सामान जलकर राख

Giridih News :शहर के कालीबाड़ी चौक स्थित पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल के चार मंजिला मकान में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गयी.
आग मकान की छत पर बने स्टोर रूम में लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. मकान व दुकान मालिक पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल ने बताया कि उनका पूरा परिवार प्रथम तल्ले पर रहता है, जबकि नीचे दुकानें हैं. चौथे तल्ले की छत पर बने स्टोर रूम में घर और दुकान से संबंधित कबाड़ रखा हुआ था. इसी दौरान पड़ोसियों ने फोन कर छत पर आग लगने की सूचना दी. जब वे ऊपर पहुंचे तो देखा कि आग पूरी तरह फैल चुकी है और स्टोर रूम से धुआं निकल रहा था. परिजनों ने पहले स्वयं पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया.
अग्निशमन टीम ने पाया काबू
आग काबू में नहीं आने पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया गया कि स्टोर रूम के समीप तेल से भरा जनरेटर, इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड और तार रखा हुआ थे. आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्टोर रूम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




