Giridih News :अवैध खनन की सूचना पर विभाग ने दर्ज करायी प्राथमिकी
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : बेंगाबाद के अरतोका और साठीबाद में अवैध तरीके से पत्थर खदान संचालित होने की शिकायत पर खनन विभाग ने सक्रियता दिखायी है. शिकायत की जांच में खदान संचालन की पुष्टि होने पर खान निरीक्षक विश्वनाथ उरांव ने शनिवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर दोनों स्थानों पर खदान संचालन करने वाले अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
केस दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुट गयी है. खान निरीक्षक ने कहा है कि अरतोका और साठीबाद में अवैध तरीके से पत्थर खदान की शिकायत मिली है. वहीं, समाचार पत्रों में भी खबर प्रकाशित हुई है. शिकायत मिलने के बाद दोनों स्थानों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में खनन कार्य का साक्ष्य मिला. निरीक्षण के समय खनन कार्य को बंद मिला.
संचालकों का नहीं चला पता
आसपास के लोगों से खनन करने वालाें के बारे में पूछताछ की गयी, लेकिन नाम का पता नहीं चल पाया. कहा कि अरतोका व साठीबाद में अवैध रूप से पत्थर खनन कर स्थानीय क्रशरों में इसकी आपूर्ति करने का मामला सामने आया है. कार्यालय के अभिलेख के अनुसार वर्तमान में दोनों स्थानों पर खनन के पट्टे की स्वीकृति नहीं दी गयी है. इससे साफ पता चलता है कि अवैध तरीके से खनन व परिवहन करते हुए सरकारी संपत्ति की चोरी के साथ-साथ राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है. यह मामला माइंस मिनरल (डीआर) अधिनियम 1957 की धारा 04 का उल्लंघन है तथा उक्त अधिनिम की धारा 21 के अंतर्गत दंड प्रावधानित है. साथ ही जेएमएमसी रूल 2017 के नियम 07 व 09 का उल्लंघन है. खान निरीक्षक ने अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं से अज्ञात उत्खनन करने वालों के विरिद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










